Pregnancy 2 Months | 2 महीने गर्भावस्था के लक्षण | गर्भावस्था के दूसरे महीने में क्या खाए | गर्भावस्था के दूसरे महीने में बच्चे का विकास
गर्भावस्था के दूसरे महीने के लक्षण
- गर्भावस्था के दूसरे महीने में शरीर में हार्मोन बदलने लगते हैं। वैसे तो इस महीने के कुछ लक्षण पहले महीने जैसे ही होते हैं। लेकिन इसी के साथ कुछ नए लक्षण भी नजर आते हैं।
और पढ़ें:– पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण, प्रेगनेंसी के लक्षण, प्रेगनेंसी के लक्षण इन फर्स्ट वीक
और पढ़ें:– गर्भावस्था के तीसरे महीने के बाद भ्रूण शारीरिक विकास | गर्भवती महिलाओं में बदलाव
आइए जानते हैं 2 महीने गर्भावस्था के लक्षण { Pregnancy 2 Months }
- स्तनों का आकार बढ़ने लगता है ऐसा एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन के बढ़ने के कारण होता है। इन हार्मोन्स के कारण स्तनों का आकार बढ़ने लगता है। निप्पल के आसपास का भाग टाईट हो जाता है।
- हार्मोन्स में बदलाव के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है।
- मॉर्निंग सिकनेस होने लगती है जी मिचलाने, उल्टी आना, चक्कर आने जैसे अहसास होता है।
- दूसरे महीने गर्भास्य बढ़कर संतरे के आकार का हो जाता है।
- बार बार पेशाब आने की समस्या होने लगती है।
- थोड़ी थोड़ी देर में कुछ खाने का मन करता है।
- योनि में दर्द होने लगता है खुजली और थोड़ा खून भी आने लगता है।
- शारीरिक बदलाव होने के कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।
- वजन पहले से थोड़ा बढ़ जाता है।
- इस समय कई चीजों की गंध पसंद नहीं आती है। किसे कोन सी गंध पसंद नहीं आती यह सभी गर्भवती महिलाओं का अपना अनुभव होता है।
- गर्भावस्था के दौरान सीने में जलन भी हो सकती है।
गर्भावस्था के दूसरे महीने में बच्चे का विकास और आकार
- दूसरे महीने में भ्रूण का आकर करीब 1 इंच का हो जाता है। उसका वजन करीब 14 ग्राम तक हो सकता है।
- इस महीने तक भ्रूण का हृदय कम करना शुरू कर देता है। दिमाग भी विकसित होने लगता है।
- आंख, नाक, होठ, कान और लीवर बनने शुरू हो जाते हैं।
गर्भावस्था के दूसरे महीने में देखभाल
- गर्भावस्था हर महिला के लिए नाजुक समय होता है। गर्भावस्था के समय गर्भवती का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिससे वह एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दे सके।
आइए जानते है गर्भवती महिला की देखभाल कैसे करें
गर्भावस्था के दूसरे महीने में क्या खाए
1.फोलेट से भरपूर खाद्य पदार्थ
- फोलेट से भरपूर खाद्य पदार्थ गर्भावस्था के शुरुआती चरण में लेना चाहिए। यह शिशु की रीढ़ की हड्डी और दिमागी विकास के जरूरी है। इसके लिए पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, बीन्स, साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर आपको फोलेट के लिए गोली भी देते हैं।
2. आयरन वाला भोजन
- आयरन शरीर के बहुत जरूरी है, गर्भावस्था में आयरन की कमी से एनीमिया की शिकायत हो सकती है। इसके लिए आपको पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, सेब खाने चाहिए।
- गर्भावस्था में केवल आयरन वाला भोजन खाने से ही गर्भवती महिला की पूर्ति नहीं होती है। इसीलिए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
3. केल्शियम युक्त भोजन
- गर्भावस्था के दूसरे महीने में केल्शियम की जरूरत बढ़ जाती है। क्योंकि इस दौरान शिशु की हड्डियां सख्त होना शुरू हो जाती है। इसके लिए आप डेयरी उत्पाद जैसे दूध, दही, पनीर आदि का सेवन करें और डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
4. प्रोटीन युक्त भोजन
- इस दौरान प्रोटीन की संतुलित मात्रा लेना जरूरी है। दाले, दूध, अंडे जैसी चीजों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
और पढ़ें:–ऊंटनी के दूध के फायदे
और पढ़ें:– मधुमेह का उपचार
गर्भावस्था के दूसरे महीने के लिए व्यायाम
- गर्भावस्था शुरुआती समय में योग और व्यायाम काफी फायदेमंद होते हैं। आप एक सही प्रशिक्षक की निगरानी में व्यायाम करें। शुरुआत में हल्के व्यायाम करें और रोजाना 30 मिनट तक करने की कोशिश करें।
- करीब 20 मिनट घूमने की कोशिश करें।
- आप चाहे तो कुछ देर के लिए तैराकी भी कर सकती है।
- हल्के वजन उठाने वाले व्यायाम भी कर सकती है।
- अनुलोम विलोम व ध्यान लगाने वाले योग आपके लिए फायदेमंद है।
- ध्यान रहे कमर बल मुड़ने वाले और पेट मोड़ने वाले व्यायाम करने से बचें।
- कोई भी व्यायाम करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
गर्भावस्था के दूसरे महीने के दौरान स्कैन और परीक्षण
- खान पान और व्यायाम के अलावा गर्भवती को जरूरी है कि वह समय समय पर डॉक्टर से जांच करवाए।
- यूरिन टेस्ट, शुगर की जांच
- इसके द्वारा पता किया जाता है कि शुगर का स्तर सही है या नहीं।
- प्रोटीन टेस्ट
- इसमें किडनी और उच्च रक्तचाप की जांच की जाती है।
- रक्त टेस्ट
- इसमें हीमोग्लोबिन और आयरन के स्तर की जांच की जाती है। साथ साथ गर्भवती महिला को कोई संक्रमण तो नहीं है इसकी जांच की जाती है।
आपको 2 महीने गर्भावस्था के लक्षण | Pregnancy 2 Months यह जानकारी कैसी लगी कमेंट बॉक्स ने लिखकर जरूर बताए | कोई जानकारी रह गई और आपके कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें हम जल्द से जल्द आपको जवाब देने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगे और आपको ऐसी जानकारी पड़ना और अपनी नॉलेज को बढ़ाना चाहते हो तो दिए गए न्यूज़लैटर बॉक्स में अपनी डिटेल भरकर सब्सक्राइब करे और दिए गए Bell Icon को जरूर दबाए
जिससे आपको ई- मेल और Mobile Notification के जरिए समय – समय नई जानकारी के लिए अपडेट कर सके धन्यवाद।