Benefits of peanut butter | Peanut butter ke fayde | peanut butter banane ki vidhi | peanut health benefits | peanut butter ke fayde | Benefits of peanut butter | Peanut butter ke fayde
पीनट बटर क्या है, फायदे, नुकसान, पीनट बटर बनाने की विधि, कैसे खाए
पीनट बटर क्या है, कैसे खाए
- Peanut butter मूंगफली का मक्खन होता है जो मूंगफली का पेस्ट बनाकर बनता है।
- जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक है। इसका सेवन ब्रेड मे लगाकर खा सकते हैं।
- इसको शेक मे डालकर पी सकते हैं। स्मूथी में डालकर और भी कई तरीकों से खा सकते हैं।
आवश्यक जानकारी
- केवल घर पर बने पीनट बटर का ही सेवन करें। इसको बनाने के विधि आपको नीचे मिल जाएगी।
पीनट बटर मे पोषक तत्व
- पीनट बटर प्रोटीन और विटामिन बी -6 का अच्छा स्रोत है।
- इसमें विटामिन और खनिज, जैसे कि मैग्नीशियम, पोटेशियम और जस्ता के साथ प्रोटीन की एक अच्छी मात्रा पाई जाती है।
पोषक तत्व | 100 ग्राम पीनट बटर मे (लगभग ) |
---|---|
कैलोरी | 588 kcal |
कुल वसा | 50 ग्राम |
संतृप्त वसा | 10 ग्राम |
पॉलीअनसेचुरेटेड वसा | 14 ग्राम |
मोनोअनसैचुरेटेड वसा | 24 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 17 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 649 मिलीग्राम |
कुल कार्बोहाइड्रेट | 20 ग्राम |
फाइबर | 6 ग्राम |
चीनी | 9 ग्राम |
प्रोटीन | 25 ग्राम |
विटामिन ए | 0 % |
विटामिन सी | 0 % |
कैल्शियम | 4% |
आयरन | 10% |
विटामिन डी | 0% |
विटामिन बी -6 | 25% |
मैग्नीशियम | 38% |
पीनट बटर के फायदे
- पीनट बटर बडो और बच्चों सबको पसंद आता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसे खाने के फायदे भी आश्चर्यचकित होते हैं।
- इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो किसी व्यक्ति के हृदय स्वास्थ्य को बढ़ा सकते हैं और रक्त शर्करा के स्तर में सुधार कर सकते हैं।
- यह वजन कम करने में मदद करता है।
- आप पीनट बटर का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
आइए जानते हैं पीनट बटर के फायदे
1. हृदय स्वास्थ्य को बढ़ाए
- पीनट बटर में कई पोषक तत्व होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।
- जैसे मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, नियासिन, मैग्नीशियम, विटामिन ई।
- आहार में संतृप्त वसा के असंतृप्त वसा का अनुपात हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते है।
- पीनट बटर मे जैतून के तेल के समान अनुपात होता है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए सही है।
2. प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है
- पीनट बटर में प्रोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है।
- अगर आप अधिक मात्रा में प्रोटीन लेना चाहते हो तो पीनट बटर का सेवन करें।
- जिम जाने वाले इसका सेवन कर सकते हैं यह सस्ता भी आता है।
- इसमें प्रोटीन भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण के लिए बहुत अच्छा है।
3. मधुमेह से बचाए
- पीनट बटर कम कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन होता है
- जिसमें अच्छी मात्रा में वसा और प्रोटीन होता है, साथ ही कुछ फाइबर भी होते हैं।
- इन विशेषताओं का मतलब है कि मूंगफली का मक्खन, बिना चीनी के मधुमेह वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
- पीनट बटर मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है। यह डायबिटीज 2 वाले मरीजों के लिए फायदेमंद है।
और पढ़ें: मधुमेह का उपचार
4. वजन कम करे
- पीनट बटर मे उच्च कैलोरी होती है अगर आप खाली पेट सैंडविच के साथ पीनट बटर का सेवन करेंगे तो आपको भूख नहीं लगेगी।
- इसके सेवन से वजन मेंटेन रहता है दिनभर की ओवर ईटिंग से बच सकते हैं। इसका सेवन उचित मात्रा में करे।
5. ऊर्जा प्रदान करता है
- पीनट बटर मे कैलोरी होती है। सुबह नाश्ते में एक चम्मच पीनट बटर का सेवन करें। जो आपको सुबह सबसे पहले ऊर्जा देती है।
6. पाचन तंत्र को मजबूत रखे
- पीनट बटर के दो बड़े चम्मच में दो ग्राम फाइबर होते हैं। फाइबर हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
7. पोटैशियम होता है
- पीनट बटर मे पोटेशियम का एक शानदार स्रोत है, जो आपके गुर्दे की रक्त को छानने में मदद करता है,
- केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को क्रम में रखता है, और आपके रक्तचाप को कम रखने में अच्छा है।
8. हड्डियों को स्वस्थ्य रखे
- पीनट बटर मे आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखते है।
- पीनट बटर मे स्वस्थ प्रोटीन मांसपेशियों में ऐंठन और थकान को भी रोकता है।
- इसीलिए हड्डियों को स्वस्थ्य रखने के लिए पीनट बटर का सेवन करें।
9. पित्ताशय की पथरी से बचे
- पीनट बटर के सेवन पित्ताशय की पथरी से बच सकते है, विशेष रूप से महिलाए।
- हमारे पित्ताशय मर पथरी एक गलत आहार, तरल पदार्थ का सेवन, हार्मोनल गोलियां, मोटापा और कुछ प्रकार के कोलेस्ट्रॉल से संबंधित दवाओं के सेवन से होती है।
- इस बीमारी से पीनट बटर के उचित सेवन से बच सकते है।
10. कैंसर से बचें
- पीनट बटर के सेवन से बृहदान्त्र, स्तन और प्रोस्टेट कैंसर से बच सकते हैं।
- इसमें बीटा-सिटोस्टेरॉल होता है, एक ऐसा पदार्थ कैंसर कोशिकाओं के निर्माण और प्रसार को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है।
11. त्वचा चमकदार बनेगी
- पीनट बटर में ल्यूटिन आपकी त्वचा के इलास्टिन को बेहतर बनाने में मदद करता है,
- जो आपकी त्वचा को निखरेगा और झुर्रियों से मुक्त रखने में मदद करता है।
- पीनट बटर में मोनोअनसैचुरेटेड वसा आपकी त्वचा को कोमल और प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाता है।
और पढ़ें: Turmeric Benefits for Skin
12. आंखो को स्वस्थ्य रखे
- आंखो को स्वस्थ्य रखने के लिए विटामिन ई की आवश्यकता होती है।
- विटामिन ई पीनट बटर मे भी पाया जाता है। आंखो को स्वस्थ्य रखने के लिए पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं।
- पीनट बटर का फायदा लेने के लिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करे।
- इसका सेवन एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम को करे।
पीनट बटर के दुष्प्रभाव
- पीनट बटर का अधिक सेवन करने से दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
- जिन लोगो को मूंगफली से एलर्जी होती है उन्हे पीनट बटर के सेवन से एलर्जी हो जाती है।
- किसी किसी उल्टी व पेट दर्द हो सकता है।
- इसका अधिक मात्रा मे सेवन करने से वजन बढ़ सकता है इसीलिए सीमित मात्रा में सेवन करें।
पीनट बटर बनाने की विधि
- सामग्री:
- मूंगफली- 5-6 कप
- नमक स्वादनुसार
- शहद स्वादनुसार
विधि
- सबसे पहले मूंगफली को एक पैन सुनहरा होने तक भून लें। भूनते समय तेल या घी नहीं डाले।
- मूंगफली में से ही तेल निकलता है जो पीनट बटर बनाने में मदद करेगा
- मूंगफली सुनहरी हो जाने पर पैनको को उतार लें और मूंगफली का छिलका रगड़कर निकाल दें।
- उसके बाद मूंगफली को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें,
- जब तक पिसे तब तक वह मक्खन की तरह बन जाए। इस तरह आपका पीनट बटर तैयार हो जाएगा।
- आप इसमें स्वाद के लिए नमक और शहद भी डाल सकते हैं। अगर नहीं डालना चाहते तो वैसे ही खा सकते हैं।
Best Peanut Butter with Best Taste…
आपको Benefits of peanut butter | Peanut butter ke fayde यह जानकारी कैसी लगी कमेंट बॉक्स ने लिखकर जरूर बताए | कोई जानकारी रह गई और आपके कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें हम जल्द से जल्द आपको जवाब देने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगे और आपको ऐसी जानकारी पड़ना और अपनी नॉलेज को बढ़ाना चाहते हो तो दिए गए न्यूज़लैटर बॉक्स में अपनी डिटेल भरकर सब्सक्राइब करे और दिए गए Bell Icon को जरूर दबाए
जिससे आपको ई- मेल और Mobile Notification के जरिए समय – समय नई जानकारी के लिए अपडेट कर सके धन्यवाद।